Lucknow CityUttar Pradesh

Navratri 2026: शक्ति की आराधना, नारी का सम्मान, यूपी के 26 देवी मंदिरों में सजेगा सांस्कृतिक मंच

24 जिलों में 17 से 19 अक्टूबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता, मिशन शक्ति के तहत देवी गीतों के गायन के साथ होगा दुर्गा सप्तशती का पाठ, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनकी कमाई के अवसर बढ़ाने पर भी जोर

लखनऊ, 16 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के दौरान इस बार देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के 24 जिलों के 26 प्रमुख देवी मंदिरों में 17 से 19 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 78 स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में महिला कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें पहचान बनाने के साथ अपनी आजीविका मजबूत करने का मौका मिल सके।
navratri-2026-uttar-pradesh-temples-cultural-program (2)

26 मंदिरों में सजेगा सांस्कृतिक मंच

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत इन कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। हर मंदिर में तीन स्थानीय कलाकारों को प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रमों में पारंपरिक देवी गीतों के गायन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी होगा। लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर और संकटा देवी मंदिर में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर और ललिता देवी मंदिर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इन चार मंदिरों में कुल 12 कलाकारों को मंच मिलेगा।

विंध्यवासिनी से शाकंभरी देवी मंदिर तक आयोजन

कार्यक्रमों के लिए चुने गए प्रमुख स्थलों में मिर्जापुर का मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर, सोनभद्र का ज्वाला देवी मंदिर, भदोही का सीता समाहित स्थल, कौशांबी का कदवासिनी मंदिर, बलरामपुर का देवीपाटन मंदिर, सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर और सहारनपुर का शाकंभरी देवी मंदिर शामिल हैं। इसी कड़ी में मैनपुरी के शीतला माता मंदिर, फिरोजाबाद के चामुंडा माता मंदिर और फर्रुखाबाद के गुरुग्राम देवी मंदिर को भी आयोजन के लिए चुना गया है। इन मंदिरों में देवी गीतों की प्रस्तुतियां होंगी, साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा।
navratri-2026-uttar-pradesh-temples-cultural-program (3)

ये भी पढ़ें:

महिला कलाकारों को पहचान दिलाने पर जोर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के आयोजन धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बन सकते हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों, खासकर महिला प्रतिभाओं को मंच देने से उन्हें अपनी कला सामने लाने का अवसर मिलेगा। इससे पारंपरिक देवी गीतों और लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ कलाकारों की आजीविका को भी सहारा मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी में नकली पुलिस वाले बनकर ठगी करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link