Uttar Pradesh

गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हादसे में 4 की मौत

गाजियाबाद, 19 जनवरी 2025


गाजियाबाद में आग लगने का एक दुखद मामला सामने आया है जिसमें एक साथ चार लोगों की आग में जलने से मौत हो गई है।

रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लगने से 32 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई। जब आग लगी तब परिवार सो रहा था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आग बुझाने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने घर के अंदर से शव बरामद किये।

ये भी पढ़ें:

मृतकों की पहचान गुलबहार (32) और उसके दो नाबालिग बेटों के रूप में हुई है। मरने वालों में उसी घर में रहने वाले एक रिश्तेदार का बेटा भी शामिल है। हादसे में महिला का पति शाहनवाज बाल-बाल बच गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे PM मोदी?, भारत-कनाडा के बीच बने तनावपूर्ण संबंध बन रहे वजह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link