Barabanki City

Barabanki News : विवाह समारोह में 81 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दावत से लेकर विदाई तक रहे खास इंतजाम

भाकियू टिकैत के आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी हुईं शादी की रस्में, मेहमानों के लिए रहा खानपान का इंतजाम, तीन निकाह भी कराए गए, दलों के बंधन तोड़कर शामिल हुए जनप्रतिनिधि

बाराबंकी, 16 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से शुक्रवार को नवीन गल्ला मंडी में आयोजित 15वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह में 81 जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 78 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया, जबकि तीन जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में शादी की रस्मों के साथ मेहमाननवाजी का भी खास इंतजाम रहा।
barabanki-news-mass-marriage-ceremony-bku-tikait (2)

समारोह में दिखा उत्सव का माहौल

गोंडा-बाराबंकी मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में आयोजित समारोह का शुभारंभ भाकियू युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने फीता काटकर किया। उन्होंने महात्मा टिकैत व मुकेश सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडप में बैठे जोड़ों की शादी की रस्में शुरू हुईं। करीब ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम में पुरोहितों ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। गौरव टिकैत ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह समारोह हर जिले में आयोजित होने चाहिए, ताकि शादी के नाम पर होने वाली फिजूलखर्ची कम हो सके। गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।

तीन जोड़ों का निकाह भी हुआ

विवाह मंडप से कुछ दूरी पर बने पंडाल में तीन जोड़ों का निकाह कराया गया। अहमदपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन का निकाह शमा परवीन से हुआ। सैफ खान पुत्र महमूद हसन ने कटरा बारादरी की फरीदा खातून के साथ निकाह किया। वहीं, मोहम्मद सुहेल पुत्र मोहम्मद सिराज का निकाह सूरतगंज की शबीना से हुआ। काजी अब्दुल्ला ने निकाह की रस्म पूरी कराई।

ये भी पढ़ें:

उपहार देकर दी विदाई, मेहमानों के लिए दावत

शादी की रस्में पूरी होने के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने नवदंपतियों को उपहार भेंट किए। इसके बाद उन्हें धूमधाम से विदा किया गया। समारोह में शामिल बरातियों, जनातियों व अन्य मेहमानों के लिए लजीज व्यंजनों के साथ जलपान की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शादी की रस्मों से लेकर विदाई तक की व्यवस्थाओं में भाकियू कार्यकर्ता जुटे रहे।
barabanki-news-mass-marriage-ceremony-bku-tikait (3)

Advertisement

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

समारोह में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. सतीश चंद्रा, डीडीसी प्रीतम सिंह, राकेश पटेल, अवधेश वर्मा व वासुदेव वर्मा ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
barabanki-news-mass-marriage-ceremony-bku-tikait (4)

ट्रैक्टर ट्रॉली से आई मुखिया के बेटे की बारात

आयोजन की देखरेख कर रहे भाकियू जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद के बेटे की शादी भी समारोह में हुई। उनकी बारात ट्रैक्टर ट्रॉली से समारोह स्थल पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राम किशोर पटेल, आलोक वर्मा, गिरीश चंद, उत्तम सिंह, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिंकू, ओम प्रकाश वर्मा, लायकराम यादव, राम सेवक रावत, हाजी इम्तियाज, विशेष कुमार, रामानंद वर्मा, बाबादीन, शिवनरायन सिंह, प्रमोद कुमार, रईस अहमद व भगौती प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : कोतवाली के बाहर से सिपाही की बाइक चोरी... CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link