Lucknow City

Lucknow News : सड़क निर्माण के आश्वासन पर माने ग्रामीण, कई दिनों से चल रहा धरना स्थगित

कुशमौरा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत भवन में 14 अक्टूबर से चल रहा था प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का मिला समर्थन, अफसरों से बातकर समाधान निकालने के भरोसे पर माने

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 19 अक्तूबर 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के कुशमौरा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत भवन पर चल रहा ग्रामीणों का धरना सोमवार को स्थगित हो गया। ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ 14 अक्टूबर से चल रहे आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। आज धरनास्थल पर पहुंचीं नायब तहसीलदार सैव्या मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोनों मार्गों के डामरीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है।

ग्रामीणों ने मतदान के पूर्ण बहिष्कार का कर दिया था ऐलान

ग्रामीण लंबे समय से गांव के दोनों मार्गों का डामरीकरण कराने की मांग कर रहे हैं। सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान करते हुए 14 अक्टूबर से पंचायत भवन पर धरना शुरू किया था। पांचवें दिन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने आंदोलन की कमान संभाली और ग्रामीणों की मांग को प्रशासन के समक्ष उठाया। इसके बाद धरना समाप्त कराने पहुंचीं नायब तहसीलदार सैव्या मिश्रा ने स्पष्ट किया कि दोनों मार्गों के डामरीकरण के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर एसडीएम और डीएम से संपर्क कर मामले की स्थिति स्पष्ट करने और समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:

मांग को टालने के प्रयास पर करेंगे बड़ा आंदोलन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत के बाद ग्रामीणों को सड़क निर्माण के संबंध में वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन के आश्वासन पर धरना स्थगित किया है, लेकिन यदि सड़क निर्माण की मांग को फिर टालने का प्रयास किया गया तो वे इससे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि वार्ता के बाद भी समस्या का ठोस समाधान नहीं निकलता है तो यूनियन बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय का घेराव करेगी।

Advertisement

धरने में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों संग ग्रामीण रहे शामिल

धरने में भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रचार मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, वरिष्ठ ब्लॉक महामंत्री गिरीश अवस्थी, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार अवस्थी, तहसील प्रभारी अरुण कुमार पांडेय, चंद्र किशोर द्विवेदी, अवधेश अवस्थी, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. सुशील अवस्थी, उमा देवी पाल, उषा देवी पाल, बिंदा देवी, मीना कुमारी, विजय कुमार प्रजापति, अरुण कुमार पाल, अशोक अवस्थी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक साहू, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार कश्यप, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जगरूप रावत, गंगा विष्णु शर्मा, यदुनाथ अवस्थी और सोनू धीमान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  सूर्यदेव की कृपा से आज धन और सफलता के रास्ते होंगे आसान, जानिए किन राशियों पर होगी सबसे ज्यादा मेहरबानी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link