Lucknow City

लखनऊ न्यूज : कौशल किशोर ने बेटे की पुण्यतिथि पर साझा किया दर्द, बोले- नशे के खिलाफ जनजागरण जरूरी

पूर्व मंत्री ने मलिहाबाद में आत्म सम्मान विचार सम्मेलन में लिया हिस्सा, कक्षा 6 से बच्चों को नशे के नुकसान व कानून की जानकारी देने की रखी मांग

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 19 अक्टूबर 2026:

Kaushal Kishore : यूपी में लखनऊ स्थित मलिहाबाद में सोमवार को गांधी भवन सभागार में आत्म सम्मान विचार सम्मेलन आयोजित किया गया। नशामुक्त समाज आंदोलन व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने इस कार्यक्रम में नशे, अपराध व दोहरी शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया। सम्मेलन उनके बेटे आकाश किशोर ‘जैबी’ की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।
kaushal-kishore-son-death-anniversary-nasha-mukt-samaj (2)

छह साल पहले बेटे की मौत को बताया जीवन की सबसे बड़ी हार

Nasha Mukt Bharat Abhiyan : विचार गोष्ठी में कौशल किशोर अपने बेटे को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर 2020 को 28 वर्षीय आकाश किशोर की नशे की लत के कारण लिवर खराब होने से मौत हो गई थी। उस समय कौशल किशोर सांसद थे, जबकि उनकी पत्नी जयदेवी कौशल विधायक थीं। उन्होंने कहा कि बेटे की मौत उनके जीवन का सबसे दुखद दिन था। नशे के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटे को नहीं बचा पाना उनके लिए सबसे बड़ी पराजय रही। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को जीवन की आखिरी सांस तक नहीं भूल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:

तंबाकू से हर साल 13.50 लाख मौतों का दावा

कौशल किशोर ने कहा कि नशे के कारोबारी बच्चों को इसकी लत लगाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। उनके मुताबिक, देश में हर साल केवल तंबाकू के सेवन से करीब 13.50 लाख लोगों की मौत होती है, जबकि सभी तरह के नशों से मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक है। नशे की समस्या से निपटने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं हैं। इसके खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि बच्चों व युवाओं को नशे के खतरों से बचाया जा सके।

Advertisement

कक्षा 6 से पाठ्यक्रम में शामिल हो नशे के नुकसान

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने मांग की कि कक्षा 6 से ही बच्चों को नशे के शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान के बारे में पढ़ाया जाए। उन्हें यह भी बताया जाए कि नशे के कारण परिवार व समाज में किस तरह की परेशानियां पैदा होती हैं। इसके साथ ही अपराध करने पर मिलने वाली जेल की सजा की जानकारी भी दी जानी चाहिए। बच्चों को सही समय पर जागरूक करके नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में काम किया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे की लत व अपराध से दूर रखना है।
kaushal-kishore-son-death-anniversary-nasha-mukt-samaj (3)

विधायक समेत कई नेताओं ने रखे विचार

सम्मेलन में मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार रावत, मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर ‘आशू’, पारख महासंघ के प्रदेश नेता बाबू तेजीराम, पारख इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, ज्ञानेन्द्र शास्त्री, मिथिलेश प्रधान, ब्रजेश सलील व अजय कुमार ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, बच्चों को अपराध से दूर रखने व शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें  डायल-112 पर हमला : नशे में युवक ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी, मौके से दबोचा गया आरोपी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link