Lucknow City

Lucknow Traffic Alert : आज और कल इन रास्तों पर जाने से बचें, कई प्रमुख मार्गों पर पाबंदी

प्रतिमा विसर्जन व शोभायात्राओं के चलते कई शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध, कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोडवेज बसों के रास्ते भी बदले, जानें रूट प्लान

लखनऊ, 20 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और शोभायात्राओं के चलते आज और कल शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। श्रीराम विजयदशमी शोभायात्रा के मद्देनजर गोमतीनगर, 1090 चौराहे, मेडिकल कॉलेज और बालागंज समेत कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपना रास्ता तय कर लें, वरना जाम और रास्ता बदलने के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आज और कल (20 और 21 अक्टूबर) अयोध्या मार्ग से कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोडवेज बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सीडीआरआई तिराहा होते हुए पहुंचेंगी। वापसी में भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।

सीतापुर रोड से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा और सीडीआरआई तिराहे से होकर कैसरबाग बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में बसें बलरामपुर ढाल और शहीद स्मारक के रास्ते जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें:

इन रास्तों पर भी रहेगी रोक

सुभाष चौराहे, चौक, डालीगंज पुल चौराहे और कैसरबाग से सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील तिराहा, सहारागंज तिराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज के रास्ते निकल सकेंगे। वहीं, डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहे से झूलेलाल पार्क और नदवा बंधा तिराहे की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Advertisement

श्रीराम शोभायात्रा के चलते गोमतीनगर में बदले रास्ते

स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन की ओर से आज निकाली जाने वाली श्रीराम विजयदशमी शोभायात्रा के मद्देनजर 1090 चौराहे से अंबेडकर उद्यान चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें समतामूलक और डिगडिगा चौराहे से होकर जाना होगा।

गोमतीनगर में दयाल चौराहे से कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को जनेश्वर मिश्र पार्क से होकर निकलना होगा। हुसेड़िया अंडरपास से हनीमैन चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन शहीद पथ का इस्तेमाल कर सकेंगे। हनीमैन चौराहे से कठौता चौराहे की ओर जाने वाले वाहन हुसेड़िया अंडरपास से होकर निकलेंगे, जबकि विजयीपुर अंडरपास से कठौता चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को शहीद पथ का रास्ता लेना होगा।

शाहमीना तिराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इनके लिए टीले वाली मस्जिद चौराहा वैकल्पिक मार्ग होगा। कोनेश्वर महादेव मंदिर तिराहे से बालागंज चौराहे की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन घंटाघर तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा और ग्रीन कॉरिडोर मार्ग से जा सकेंगे।

एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यकतानुसार रास्ता दिया जाएगा। यातायात संबंधी परेशानी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

ये भी पढ़ें  दिव्यांग शिक्षकों का धैर्य टूटा, UP सरकार को 6 सितंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो विधानसभा घेराव

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link