National

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : कैलिफोर्निया से मिली 34 हजार की सुपारी, ट्रेन में बदली पहचान, 4 अरेस्ट

कोटा में मिले तीनों आरोपी मुंबई पुलिस के हवाले, विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वारदात में शामिल किया, बाल काटकर कपड़े भी बदले, हरियाणा में मिला चौथा आरोपी

न्यूज डेस्क, 20 अक्टूबर 2026:

राजस्थान के कोटा में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। वारदात के बाद फरार हुए तीन आरोपियों को कोटा में पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जांच में कैलिफोर्निया से 34 हजार रुपये की सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच भी दिया गया था। इधर पुलिस ने हरियाणा में एक चौथे आरोपी को भी पकड़ लिया है।

ट्रेन में बदली पहचान, रास्ता भटकाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रेन में ही बाल काटे, कपड़े बदले। इसके बाद वे अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से लोकल ट्रेन में सफर किया। कुछ स्टेशन बाद उतरकर उन्होंने ऑनलाइन टैक्सी बुक की। टैक्सी का किराया अनिल पंडित ने चुकाया था। इसके बाद तीनों सूरत पहुंचे, जहां से पुणे-जयपुर ट्रेन पकड़ ली।

ट्रेन को 15 मिनट में खंगाला और पकड़े हमलावर

कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम के मुताबिक, पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि फायरिंग के मामले में शामिल तीन संदिग्ध ट्रेन से कोटा पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। करीब 15 मिनट के भीतर ट्रेन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। पूरी ट्रेन की जांच के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:

tiger-shroff-firing-case-california-se-supari-char-aaropi-giraftar (2)

Advertisement

हरियाणा, बिहार से जुड़े हैं आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत का रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन शामिल हैं। तीसरा आरोपी नाबालिग बताया गया है। शुरुआती जानकारी में तीसरे आरोपी का नाम फूल सिंह भी सामने आया है, हालांकि उसकी पहचान को लेकर स्पष्टता नहीं है।

विदेश से निर्देश देने का आरोप

जांच में अनिल पंडित की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि वह विदेश से आरोपियों को निर्देश दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के लिए कैलिफोर्निया से 34 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर इस काम में शामिल होने को कहा था।

अनिल पंडित के करीबी को भी हरियाणा से दबोचा

इधर, हरियाणा के सोनीपत से जिस चौथे सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इसी ने टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कैलिफोर्निया स्थित सदस्य अनिल पंडित के बीच सम्पर्क कराया था। बताया जा रहा है कि इस आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें  आमिर की 'सितारे जमीन पर' ने मचाया तहलका, 'मां' और 'कनप्पा' बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ीं

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link