Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज : विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकली पारंपरिक शोभायात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार हुए योगी

जयकारों से गूंजा गोरखपुर, रास्ते में हनुमान दल के युवाओं ने दिखाए करतब, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी किया स्वागत

गोरखपुर, 20 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विजयादशमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में योगी बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने जयकारे लगाए। मंदिर से बाहर निकलते समय बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया।
gorakhpur-news-vijayadashami-shobhayatra-yogi (2)

रास्ते में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

शोभायात्रा के दौरान हनुमान दल के युवाओं ने कई करतब दिखाए। उन्होंने मुंह से आग के गोले निकालकर लोगों का ध्यान खींचा। करतब देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भीड़ जुटी रही। यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया। इससे पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर के पारंपरिक परिधान में महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा की। दो घंटे से ज्यादा चले अनुष्ठान में उन्होंने शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे बाबा गोरखनाथ को अर्पित किए। आरती के साथ चंवर झलकर श्रद्धा प्रकट की।

राजतिलक कर आरती उतारेंगे

शोभायात्रा के दौरान योगी आदित्यनाथ मानसरोवर मंदिर में रुककर देव विग्रहों की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वहां भगवान श्रीराम का राजतिलक कर आरती उतारेंगे। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। मान्यता है कि लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटते समय भगवान श्रीराम गोरखपुर में रुके थे। यहां बाबा गोरखनाथ ने उनका राजतिलक किया था।
gorakhpur-news-vijayadashami-shobhayatra-yogi (3)

ये भी पढ़ें:

गोरक्षपीठ हर साल मनाता है उत्सव

इसी मान्यता के आधार पर गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हर साल विजयादशमी पर यह परंपरा निभाते हैं। नौ दिन का व्रत पूरा करने के बाद पीठाधीश्वर बाबा गोरखनाथ के दर्शन करते हैं। इसके बाद मानसरोवर में भगवान शिव की पूजा कर रामलीला मैदान पहुंचते हैं, जहां भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP Green Drive : कार्बन क्रेडिट से किसानों को मिला इनाम, सीएम योगी ने मंच से बांटे प्रमाण पत्र

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link