ElectionsLucknow CityUttar Pradesh

UP MLC Election : कल और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, पोलिंग पार्टियां रवाना

मतदान और मतगणना के चलते शराब की बिक्री पर रहेगी पूरी तरह रोक, देशी-विदेशी शराब, बीयर, बार और कैंटीन भी प्रतिबंध के दायरे में

लखनऊ, 22 अक्टूबर 2026:

यूपी में विधान परिषद (एमएलसी) की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन खंड की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर लखनऊ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कल (23 अक्टूबर) को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन दोनों दिनों में शराब की दुकानों के साथ बार और अन्य संबंधित प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। लखनऊ के डीएम विशाख जी ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी आबकारी अनुज्ञापियों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम के आदेश के मुताबिक मतदान और मतगणना के दिन देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानों के साथ बार भी बंद रहेंगे। इसके अलावा बीयर और विदेशी शराब की बिक्री पर भी रोक रहेगी। सैन्य और अर्धसैनिक कैंटीन में भी शराब नहीं बेची जा सकेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलने या शराब की बिक्री करने वाले लाइसेंसधारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंदी के दौरान दुकानदारों को किसी तरह का मुआवजा भी नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

11 सीटों पर वोटिंग, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान कराने के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। प्रशासन का दावा है कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन सीटों में पांच स्नातक निर्वाचन खंड और छह शिक्षक निर्वाचन खंड की हैं।

Advertisement

शुक्रवार को मतदान के बाद मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। इसी के तहत मतदान और मतगणना के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें  "मंडप में दूल्हा बना पंडित, दुल्हन के सामने पढ़ने लगा मंत्र"

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link