Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : MLC चुनाव में दोपहर तक स्नातक में 14.56%, शिक्षक सीट पर 23.20% मतदान

बूथों के पास शिविर में सक्रिय रहे भाजपा व सपा नेता, मतदान के लिए दिखा उत्साह, मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे अफसर

संदीप पटेल

बाराबंकी, 23 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को बाराबंकी में मतदान जारी है। जिले के 72 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक स्नातक सीट पर 14.56 प्रतिशत, जबकि शिक्षक सीट पर 23.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

स्नातक के लिए 54, शिक्षक सीट के लिए 18 केंद्र

जिले में मतदान कराने के लिए कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 54 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 18 केंद्र शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। इससे पहले जीआईसी ऑडिटोरियम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। आज वोटिंग के दिन भाजपा व सपा नेता बूथों के पास लगे शिविर में मोर्चा संभाले रहे।

ये भी पढ़ें:

डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक रविना त्यागी ने विकास खंड कार्यालय देवा व जीजीआईसी बाराबंकी में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।

Advertisement

barabanki-mlc-election-2026-graduate-teacher-voting (2)

छह जोनल व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

मतदान पर नजर रखने के लिए जिले में छह जोनल मजिस्ट्रेट व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पीठासीन अधिकारियों व मतदान कर्मियों की मौजूदगी में वोटिंग कराई जा रही है। मतदाताओं से पहचान पत्र साथ लेकर आने की अपील की गई है।

शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बना

मतदान से जुड़ी जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट लैब में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके लिए 05248-297438 नंबर जारी किया गया है। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी पहुंचे बृजेश पाठक, कहा... SIR करेगा लोकतंत्र का शुद्धिकरण’, सपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link