Lucknow City

UP News : मेट्रो स्टेशनों तक आसान पहुंच, भुवनेश्वर में छाया रहा UPMRC का मॉडल

लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के ट्रेन मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र, यात्री सुविधाओं और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर भी हुई चर्चा

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश की मेट्रो सेवाओं, यात्री सुविधाओं और रेलवे स्टेशनों से मेट्रो तक आसान पहुंच की पहल को भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस (Urban Mobility India Conference 2026) में पेश किया गया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के ट्रेन मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे।

रेलवे से मेट्रो तक कनेक्टिविटी पर जोर

पवेलियन के निरीक्षण के दौरान तोखन साहू ने UPMRC की टीम से बातचीत की। उन्होंने तीनों शहरों में सुरक्षित, टिकाऊ और सभी वर्गों के यात्रियों के लिए सुलभ मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। रेलवे स्टेशनों से मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों की निर्बाध पहुंच को भी अहम बताया।

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा

कॉन्फ्रेंस में मेट्रो नेटवर्क के साथ परिवहन के दूसरे साधनों को जोड़ने यानी मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन पर भी चर्चा हुई। इसमें यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए चल रही पहल और भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया।

ये भी पढ़ें:

upmrc-lucknow-kanpur-agra-metro-model-bhubaneswar (2)

Advertisement

मेट्रो की उपलब्धियां और विस्तार योजनाएं प्रदर्शित

UPMRC के पवेलियन में यात्री सेवाओं में किए गए बदलाव, मेट्रो संचालन से जुड़ी उपलब्धियां, पर्यावरण संरक्षण की पहल और नेटवर्क विस्तार की योजनाएं प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने से जुड़े प्रयासों को भी जगह दी गई है।

25 अक्टूबर तक चलेगा सम्मेलन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 19वें Urban Mobility India Conference में शहरी परिवहन से जुड़े नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और अन्य हितधारक हिस्सा ले रहे हैं। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में शहरी परिवहन की चुनौतियों, नए समाधानों और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।

ये भी पढ़ें  जियो टैगिंग पर व्यापारी नाराज, बोले- व्यापार नहीं, उत्पीड़न की नई व्यवस्था

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link