Prayagraj

मंत्री नंदी के ऑफिस से डिजिटल डाटा गायब, फर्जी लेटरपैड भी बने, दो कर्मचारियों पर केस

मीडिया सलाहकार की शिकायत पर कोतवाली में दर्ज हुई FIR, यूट्यूब अकाउंट का एक्सेस रखने वाले पूर्व कर्मचारी पर भी आरोप

प्रयागराज, 24 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यालय से डिजिटल डाटा चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंत्री की सोशल मीडिया टीम में काम कर चुके दो पूर्व कर्मचारियों ने कंप्यूटर से महत्वपूर्ण डाटा और दस्तावेज निकाल लिए। इतना ही नहीं, मंत्री के सरकारी लेटरपैड की नकल कर फर्जी लेटरपैड तैयार करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यूट्यूब अकाउंट से लेकर फोटो तक की थी पहुंच

मंत्री के सोशल मीडिया और मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। इसमें कानपुर निवासी गौरव मिश्रा का नाम शामिल है। आरोप के मुताबिक, गौरव मंत्री की सोशल मीडिया टीम में वीडियो एडिटर और ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करता था। वह डाटा जुटाने की जिम्मेदारी भी संभालता था।

इस काम के चलते गौरव के पास मंत्री से जुड़ी फोटो, डिजिटल डाटा, हार्ड डिस्क और यूट्यूब अकाउंट का एक्सेस था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी पहुंच का फायदा उठाकर महत्वपूर्ण डाटा चोरी किया गया।

ये भी पढ़ें:

कंप्यूटर और दराज की जांच में सामने आया मामला

गौरव मिश्रा ने मंत्री कार्यालय से पहले ही हटाए जा चुके कर्मचारी दुर्गेश कुमार सिंह के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने कार्यालय के कंप्यूटर से जरूरी डाटा और दस्तावेज चोरी कर लिए।

Advertisement

कार्यालय के दूसरे कर्मचारियों ने जब कंप्यूटर और दराज की जांच की तो डिजिटल डाटा और जरूरी दस्तावेज गायब मिले। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आई और पुलिस से शिकायत की गई।

सरकारी लेटरपैड की नकल करने का भी आरोप

इस मामले में मंत्री के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि दोनों पूर्व कर्मचारियों ने कथित तौर पर फर्जी लेटरपैड तैयार किया। आशंका जताई गई है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल अलग-अलग जगह किया जा सकता है।शिकायत में दोनों की भूमिका, कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने के पीछे की मंशा और उनके संभावित इस्तेमाल की जांच कराने की मांग की गई है।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

कोतवाली थाने में शुक्रवार शाम शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल डाटा चोरी और फर्जी लेटरपैड तैयार करने से जुड़े आरोपों की जांच के नतीजे सामने नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर नियुक्ति पर उठाए थे सवाल।

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link