Barabanki City

Barabanki News :शादी के बाद भी नहीं टूटी मोहब्बत, 8 बच्चों को छोड़ घर से निकले प्रेमी-प्रेमिका

अमित तीन बच्चों का पिता हैं तो नीलम के पांच बच्चे, दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, तलाश में जुटी टीमें

बाराबंकी, 24 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में शादीशुदा जिंदगी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। तीन बच्चों का पिता अमित गुप्ता पांच बच्चों की मां नीलम के साथ लापता हो गया। दोनों के अचानक घर से चले जाने के बाद उनके आठ बच्चे परिवार में अकेले रह गए हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों घरों से साथ निकले थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे हैं, वहीं थाने के चक्कर भी लगा रहे हैं।

15 साल पहले हुई थी अमित की शादी

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले अनीता देवी से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली नीलम पांच बच्चों की मां हैं। परिजनों के मुताबिक, अमित और नीलम के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच 8 अक्टूबर को दोनों अचानक अपने-अपने घरों से लापता हो गए।

महिला के नकदी-जेवर लेकर जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घर से निकलते समय नीलम अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई। दोनों के अचानक गायब होने के बाद परिवारों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मोबाइल फोन बंद होने के कारण परिजन उनसे संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। दोनों के लापता होने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:

आठ बच्चों की देखभाल को लेकर चिंता

अमित के तीन बच्चे हैं, जबकि नीलम के पांच बच्चे हैं। दोनों के लापता होने से आठ बच्चों की जिंदगी पर असर पड़ा है। परिवार के लोग बच्चों की देखभाल के साथ उनके भविष्य को लेकर भी परेशान हैं। बच्चों को उम्मीद है कि उनके माता-पिता वापस लौट आएंगे। परिजन पुलिस से दोनों का जल्द पता लगाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज की दोनों की गुमशुदगी

जहांगीराबाद थाने के इंस्पेक्टर रामप्रकाश के मुताबिक, पांच बच्चों की मां के लापता होने के मामले में परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित गुप्ता के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  जागरूकता रैली से यातायात माह का समापन... छात्रों ने दिया सुरक्षित सफर का संदेश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link