Business

Stock Market Crash : शेयर बाजार में खुलते ही भगदड़, सेंसेक्स 609 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

कच्चे तेल का भाव 115 डॉलर के करीब पहुंचने से महंगाई की चिंता बढ़ी, IT शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव, India VIX में करीब 6 फीसदी का उछाल

बिजनेस डेस्क, 26 अक्टूबर 2026:

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 609 अंक टूटकर 72,514 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 213 अंक फिसलकर 22,387 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। पिछले सप्ताह की उठापटक के बाद बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को 73,123 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स सोमवार को गिरावट के साथ 72,990 पर खुला। कारोबार शुरू होने के महज पांच मिनट के भीतर सेंसेक्स 609 अंक टूटकर 72,514 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। शुक्रवार को 22,600 पर बंद हुआ यह इंडेक्स सोमवार को 22,524 पर खुला। इसके बाद बिकवाली बढ़ने से निफ्टी 213 अंक गिरकर 22,387 के स्तर पर पहुंच गया।

बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली

शेयर बाजार में गिरावट का असर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला। BSE के लार्जकैप शेयरों में शामिल 30 कंपनियों में से 26 के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। Asian Paints के शेयर करीब 3 फीसदी टूट गए। Bajaj Finance में 2 फीसदी, Hindustan Unilever में 1.80 फीसदी और Infosys में 1.70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:

मिडकैप शेयरों में AU Small Finance Bank करीब 6 फीसदी तक गिर गया। IDFC First Bank के शेयर 2.70 फीसदी, Sundaram Finance के 2.20 फीसदी और Paytm के शेयर 1.70 फीसदी तक टूट गए। स्मॉलकैप शेयरों में MTAR Technologies करीब 5 फीसदी और Ujjivan Small Finance Bank 3.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई महंगाई की चिंता

शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजहों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें शामिल हैं। Brent Crude Oil का भाव मामूली गिरावट के बावजूद 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। अप्रैल के बाद कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर इस स्तर पर पहुंची हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कंपनियों की लागत बढ़ने का खतरा रहता है। इसका असर महंगाई पर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते निवेशकों के बीच सतर्कता बढ़ी है और शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है।

आईटी शेयरों में बिकवाली, India VIX भी चढ़ा

बाजार में गिरावट के पीछे आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली भी एक वजह है। आईटी शेयरों में कमजोरी से बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बढ़ा है। दूसरी ओर, बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका बताने वाला India VIX सोमवार को करीब 6 फीसदी उछलकर 18 के स्तर पर पहुंच गया। VIX में बढ़ोतरी को बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत माना जाता है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, आईटी शेयरों में बिकवाली और India VIX में तेजी के बीच सोमवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान भारी दबाव देखने को मिला।

ये भी पढ़ें  शेयर बाजार : सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 80,397 पर पहुंचा, निफ्टी भी 161 अंक बढ़ी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link