PoliticsUttar Pradesh

गोरखपुर : सपा नेताओं को पुलिस ने पकड़ा, जा रहे थे अमटौरा के पीड़ित परिवार से मिलने

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 9 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर जिले में गीडा क्षेत्र के अमटौरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा के एक प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। इस पर सपा नेताओं ने हंगामा किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।

सरकार से न्याय दिलाने की मांग

ये भी पढ़ें:

प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, यशपाल सिंह यादव पूर्व विधायक, विजय बहादुर यादव पूर्व विधायक, सुनील सिंह, ब्रजेश कुमार गौतम जिलाध्यक्ष, शब्बीर कुरैशी महानगर अध्यक्ष, नगीना प्रसाद साहनी पूर्व जिलाध्यक्ष, अमरेन्द्र निषाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिपराइच और मनीष कमांडो विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सहजनवां शामिल थे।
मालूम हो कि अमटौरा गांव में निषाद समाज के एक व्यक्ति की दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सपा नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को सरकार से न्याय दिलाने की मांग की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उपचुनाव : केरल में यूडीएफ, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, गुजरात में आप और भाजपा को एक-एक सीट मिली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link