Uttar Pradesh

वाराणसी : महाकुंभ के दौरान काशी पहुंचेंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, सुरक्षा-सुविधा के होंगे पुख्ता इंतजाम

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 9 दिसंबर 2024 :

यूपी के प्रयागराज में आयोजित होने महाकुंभ के दौरान 10 करोड़ श्रद्धालुओं के काशी आने की संभावना है। इसके मद्देनजर वाराणसी पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर अपनी कवायद में जुटा है।

पुलिस करेगी गाइड का कार्य

ये भी पढ़ें:

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटक पुलिस गाइड का कार्य करेगी। इसके साथ होल्डिंग एरिया को भी चिन्हित किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisement

हर रूट पर खोली जाएंगी पुलिस चौकियां

प्रत्येक रूट पर पांच-पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। उनमें श्रद्धालुओं की मदद के लिए महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

अफवाहों को लेकर सतर्क रहने की सलाह

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महाकुंभ के दौरान कोई अफवाह न फैले, इसके लिए सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मंदिर, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर खोया पाया केंद्र खोले जाएंगे। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : सामान्य भक्त की तरह भजन गाते दिखे पीएम मोदी के भतीजे सचिन, भाई भी थे साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link