Uttar Pradesh

गोरखपुर : मामूली बात पर इतना गुस्सा…जला दिया घर और वाहन, बाल-बाल बचे लोग

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 15 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर में झगड़े की शिकायत करने से नाराज युवकों ने शनिवार रात एक व्यक्ति के घर और चार पहिया को आग के हवाले कर दिया। समय रहते घटना की जानकारी होने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल गया।

यह घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद टोला डूडी में हुई। यहां के लाल जी निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके गांव से छह दिन पूर्व कर्मजीतपुर देवरिया बारात गई थी। उसमें गांव के अमन सोनकर व उसके साथियों ने कुछ लड़कों से विवाद कर लिया था। लाल जी ने अमन के परिवार के जवाहर सोनकर से घटना की शिकायत कर दी।

झगड़े की शिकायत करने से थे नाराज

Advertisement

आरोप है कि शिकायत से नाराज अमन व उसके दो साथियों ने शनिवार देर रात लाल जी के घोठा और चार पहिया वाहन में आग लगा दी। वहां पर सोईं लाल जी की माता के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, छात्रावास प्रबंधक ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link