Uttar Pradesh

भाइयों के कमरे में आग लगाकर फरार हुआ आरोपी

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,15 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल थाना अंतर्गत मजनू चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा दहला में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेचन निषाद नामक व्यक्ति ने अपने छोटे भाइयों के कमरों को बाहर से बंद कर आग लगा दी, जिससे दोनों भाई अपने परिवार सहित गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई, और किसी तरह दीवार तोड़कर सभी ने अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया और सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायलों में बृजेश निषाद, उनकी पत्नी मधु और तीन वर्षीय बेटी रिधिमा शामिल हैं। वहीं, अरविंद निषाद और उनकी पत्नी माला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

सूत्रों के अनुसार, बेचन ने आग लगाने से पहले अपने परिवार को ससुराल भेज दिया था। मध्यरात्रि में उसने कमरों के बाहर से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अरविंद की शादी को मात्र 10 दिन हुए थे। भगवान का शुक्र है कि बृजेश का सात वर्षीय बेटा एक दिन पहले अपनी बुआ के घर चला गया था, जिससे वह इस हादसे से बच गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़ें  मेरठ नौचंदी मेले में महिलाओं के वीडियो पर अश्लील कमेंट: दो मनचले गिरफ्तार, जेल भेजे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link