NationalUttar Pradesh

मुंडन संस्कार में जा रहे परिवार के साथ हादसा, एक की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी, 29 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान व मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्राली और टैंकर में भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

हादसा लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर हुआ। फरधान थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव से टेढेनाथ जा रही श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर के पास टैंकर पलट गया। इसमें पचपेड़वा निवासी कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें  UP में अब सबूत बोलेंगे : वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link