Uttar Pradesh

“बुजुर्ग दंपती की अनदेखी पर कर्मचारियों को सीईओ ने दी अनोखी सजा”

नोएडा,17 दिसंबर 2024

नोएडा में एक बुजुर्ग दंपती आवास की फाइल आगे बढ़वाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक चुके थे। निराश होकर उन्होंने अपनी शिकायत सीईओ लोकेश एम को बताई। उनकी पीड़ा सुनकर सीईओ ने आवासीय विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए आधे घंटे तक खड़े रहने की सजा दी। इस दौरान सीसीटीवी से निगरानी की गई, और सजा पूरी होने पर ही उन्हें बैठने की अनुमति दी गई।

सीईओ ने यह सख्त कदम अधिकारियों को उनकी लापरवाही का अहसास कराने और भविष्य में समय पर काम पूरा करने के संदेश के रूप में उठाया। उन्होंने दंपती की फाइल तलब करते हुए संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। चर्चा है कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ : वाइन शॉप सेंधमारी का आरोपी गोली लगने से घायल, साथी भी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link