NationalUttar Pradesh

रेव पार्टियों में विदेशी गांजे की सप्लाई करने वाला आगरा से गिरफ्तार

मयंक चावला

आगरा,8 अक्टूबर 2024
उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक जमीनी कारोबारी के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है जो
दिल्ली, एनसीआर के रेव पार्टियों और पब में विदेशी गांजे की सप्लाई करता था।

लखनऊ से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने चर्च रोड स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट से आकाश गोयल को कल गिरफ्तार किया। एनसीबी का आरोप है कि वह विदेशी तस्करों से गांजा खरीद कर आगरा के युवाओं को बेचता है और जो बाहर भी सप्लाई होता है।

उसके पास से 90 ग्राम विदेशी गांजा बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें:

आगरा के डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एनसीबी की टीम को आगरा में विदेशी गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी। एनसीबी की टीम ने हरी पर्वत पुलिस से संपर्क कर आरोपी की लोकेशन चेक की। लोकेशन शांति निकेतन अपार्टमेंट में मिली जहां पर पुलिस ने छापा मारा उसके बाद आकाश गोयल को पार्किंग में खड़ी कार से गिरफ्तार किया गया। आकाश गोयल की कार के डैश बोर्ड में 30 ग्राम गांजे की पुड़िया मिली।

पुलिस आकाश गोयल को लेकर उसके फ्लैट पर गई तो वहां पर 30 – 30 ग्राम की दो पुड़िया मिली आकाश गोयल के पास 10000 रुपए नगद भी बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें  जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का फरमान, अखिलेश की हुंकार- बच्चों के सपनों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button