CrimeUttar Pradesh

ओयल क्षेत्र में चंदन तस्करी का मामला : एक महीने में दो बड़ी चोरी की घटनाएं

शिवओम दिक्षित

लखीमपुर खीरी, 27 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी के ओयल चौकी क्षेत्र में चंदन तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक महीने के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से बेशकीमती चंदन के पेड़ों की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।

पहली घटना 8 दिसंबर की रात साङीनामा गांव में हुई, जहां बलबीर सिंह और राकेश सिंह के बगीचे से चोरों ने चंदन के दो पेड़ों को काट लिया। वहीं, गुरुवार रात कस्बे के शिवाला मोहल्ले में शिवकुमार अवस्थी के बगीचे से चोरों ने चार चंदन पेड़ों को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें:

सुबह जब शिवकुमार अवस्थी बगीचे में गए, तो चंदन के पेड़ गायब मिले और हरी टहनियां बिखरी पड़ी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ओयल पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने जल्द ही तस्करों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Advertisement

लगातार हो रही चंदन तस्करी से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इन घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में RSS का युवा संवाद...राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर मंथन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link