Uttar Pradesh

‘डुबकी कब और कहां लगेगी, बीजेपी तय नहीं कर सकती’: अखिलेश पर हमले पर भड़कीं डिंपल यादव।

मैनपुरी,22 जनवरी 2025

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की जीत का दावा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की घोषणा के बाद बीजेपी सरकार के इशारे पर संघ और विहिप जैसे संगठन मिल्कीपुर में सक्रिय हो गए हैं, लेकिन जनता बीजेपी की साजिशों को नाकाम कर सपा प्रत्याशी को ही जिताएगी।

डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के हरिद्वार में गंगा डुबकी पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी यह तय नहीं कर सकती कि कोई कहां और कब डुबकी लगाए। यह हर किसी का अधिकार है। उन्होंने बीजेपी पर देश का भविष्य खराब करने का भी आरोप लगाया। 5 फरवरी को मिल्कीपुर में उपचुनाव होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  चलते-चलते अचानक सड़क पर गिरा 25 साल का युवक, अगले ही पल हो गई मौत – देखें VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link