CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : बरेली में अज्ञात हमलावरों ने 62 वर्षीय किसान की नींद में गला घोंटकर की हत्या

बरेली, 28 दिसम्बर 2024

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक 62 वर्षीय किसान की अज्ञात हमलावरों ने गला घोंटकर हत्या कर दी, जब वह अपने घर के बरामदे में सो रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना सिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे हुई जब पीड़ित ज्ञानी प्रसाद सो रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, ”घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ज्ञानी प्रसाद का शव बिस्तर पर पाया। अधिकारी ने कहा, “उसका गला घोंटा गया था और उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

एएसपी ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार की शिकायत के आधार पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पीड़ित के भाई नेकपाल ने कहा, “ज्ञानी प्रसाद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या कर दी गई। परिवार सदमे की स्थिति में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हम औपचारिक शिकायत दर्ज करेंगे।” पुलिस मामले के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए ज्ञानी प्रसाद के परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में गरजे योगी, बोले- बेटियों व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जेल या जहन्नुम में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link