Uttar Pradesh

चंदौसी में बावड़ी की खुदाई घरों तक पहुंची, अतिक्रमण पर होगा एक्शन

संभल,28 दिसंबर 2024

संभल के चंदौसी में लक्ष्मणगंज मोहल्ले में एएसआई टीम की निगरानी में बावड़ी की खुदाई आठवें दिन भी जारी रही। खुदाई के दौरान सड़क के नीचे गेट और दीवार के हिस्से मिले हैं। प्रशासन ने बावड़ी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बावड़ी के तीन तरफ बने मकान अतिक्रमण की जद में आ सकते हैं। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर के अनुसार, खुदाई में बावड़ी की संरचना कुएं से चारों ओर फैली प्रतीत हो रही है, और इसे अस्तित्व में लाने के लिए उच्च स्तर के निर्देशों का इंतजार है।

एएसआई टीम क्षेत्र का अध्ययन कर रही है, जबकि पालिका की टीम मिट्टी और मलबा हटाने के कार्य में लगी है। वहीं, शनिवार को शाही जामा मस्जिद के पास नई पुलिस चौकी की नींव रखी गई। हिंदू महिलाओं ने पूजन कर चौकी निर्माण का स्वागत किया और इसे सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। प्रशासन बावड़ी को संरक्षित कर क्षेत्र को विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ : गुडंबा में तीन दिन में तीसरा धमाका, पुलिस ने गड्ढों में दबाए थे पटाखे व बारूद, दहशत में लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link