Uttar Pradesh

संजीव बालियान बोले: पुलिस पैसा लेकर कब्जा कराती है, सरकार नहीं, अधिकारियों से नाराज हूं।

लखनऊ,14 जनवरी 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने यूपी सरकार के अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यूपी में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। बालियान ने आरोप लगाया कि पुलिस पैसे लेकर कब्जे करा रही है और जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही। उन्होंने अपनी सुरक्षा हटाए जाने को अपमानजनक बताते हुए कहा कि यह कदम उन्हें दबाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई हैं।

बालियान ने अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया कि वे न तो जनप्रतिनिधियों के फोन उठाते हैं और न ही लोगों की समस्याओं पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का काम जनता और सरकार से जुड़े लोगों की बात सुनना है, लेकिन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। बालियान ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रशासन की इस स्थिति पर बात नहीं की गई, तो जनता को जवाब देना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें  सामूहिक विवाह समारोह: दावत की बदइंतजामी से बेमजा हुईं खुशियां, भूखे लौटे दम्पति व रिश्तेदार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link