Government policies

यूपी : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, 31 जनवरी 2025 अंतिम तिथि

लखनऊ, 16 जनवरी 2025:

भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2024 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री (Digital Identity-Golden Card) कराई होगी।

यूपी के किसान ऐसे करें अप्लाई :
उत्तर प्रदेश के किसान रजिस्ट्री के लिए upfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर, मोबाइल ऐप (Farmer Registry UP) के माध्यम से या किसी भी जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए खतौनी, आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। पंचायत सहायक, लेखपाल या प्राविधिक सहायक (कृषि) के माध्यम से भी यह रजिस्ट्री कराई जा सकती है।
फार्मर रजिस्ट्री के लाभ:
• पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्री अनिवार्य।
• बार-बार ई-केवाईसी की आवश्यकता समाप्त।
• बैंक से डिजिटल केसीसी के माध्यम से ₹2 लाख तक का लोन उसी दिन।
• कृषि योजनाओं की सब्सिडी का पारदर्शी लाभ।
• फसल बीमा, ऋण और आपदा राहत में सहायता।
• न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण।
• किसानों को संस्थागत खरीददारों से जुड़ने और बेहतर दाम पाने में सुविधा।
• रियल टाइम खतौनी अपडेट और धोखाधड़ी से सुरक्षा।
फार्मर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  समृद्ध योजना से यूपी को नई उड़ान...और मजबूत हुई स्टार्टअप हब बनने की राह

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link