CrimeUttar Pradesh

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन गो तस्कर, एक को लगी गोली

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर-खीरी 18 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर जिले की उचौलिया थाने की पुलिस ने तीन गो तस्कर पकड़े हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उस समय मुसीबत में पड़ गई जब एक बदमाश ने बरामदगी के दौरान तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने फायरिंग कर उसे फिर दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में एक हिस्ट्रीशीटर भी है।

उचौलिया पुलिस सुनौआ गांव में हुई चोरी की वारदात की जांच कर रही थी। इसी घटना के आरोपी सलमान उर्फ साथिया व सलमान उर्फ बीमा निवासी सहजनिया थाना उचौलिया और फहीम उर्फ मौदा निवासी धूलिया थाना निगोही शाहजहांपुर को बीती रात गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तारी के बाद हिस्ट्रीशीटर ने किया फायर

Advertisement

हिस्ट्रीशीटर सलमान ऊर्फ साठिया ने पुलिस को पूछताछ में अपने पास तमंचा होने की बात बताई। इस पर टीम उसे लेकर लखनौरिया तिराहा से सेंडा जाने वाले रास्ते पर बताई गई जगह पर लेकर पहुंची। यहां सलमान ने होशियारी दिखाते हुए लोड रखे तमंचे से पुलिस पर ही गोली चला दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए उस पर फायर किया। सलमान को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें  काफिले के वाहन में मारी ठोकर फिर विधायक पर हमले की कोशिश, पुलिस आने पर भागे आरोपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link