Uttar Pradesh

मेरठ : सपा पर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले… उनके पाप कुंभ भी नहीं धो सकता

अनमोल शर्मा

मेरठ, 18 जनवरी 2025:

यूपी के मेरठ पहुंचे कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद् ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि सपा की संस्कृति है चोरी करना। बिजली, टोंटी व भैंस चोरी के आरोप तो आम बात है। उनके पाप कुंभ भी नहीं धो सकता है।

हर मस्जिद में मन्दिर खोजना गलत है लेकिन…

मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संभल में जब से प्रधानमंत्री के कदम पड़े हैं तब से चमत्कार हो रहे हैं। कल्कि भगवान के अवतार से पहले चमत्कार होना शुभ संकेत है। पापाचार जब चरम पर होता है भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में मन्दिर खोजना गलत है लेकिन जहां मन्दिर है उसे भूलना भी गलत है।

Advertisement

सपा सरकार में बिकते थे थाने, अब सुरक्षित हाथों में यूपी

सपा द्वारा पापियों के कुंभ जाने के बयान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा के खुद के इतने पाप हैं कि कोई कुंभ उसे धो नहीं सकता। चोरी करना उनके नेताओं की संस्कृति है। बिजली, टोंटी और भैंस चोरी के आरोप इनके नेताओं पर लग चुके हैं। पहले सपा सरकार में थाने बिकते थे। अब करप्शन पर कार्रवाई होती है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक ईमानदार व्यक्ति हैं। उत्तर प्रदेश उनके हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें  मिर्जापुर : विंध्याचल के सरकारी अस्पताल में लगी आग, मरीजों में भगदड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link