CrimeUttar Pradesh

सीतापुर : कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

सीतापुर, 18 जनवरी 2025:

यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक महिला ने केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार वर्ष से शोषण करने का आरोप

ये केस सीतापुर शहर की रहने वाली महिला ने दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राकेश राठौर करीब चार वर्ष से राजनैतिक कैरियर बनाने में मदद करने और शादी करने के बहाने शारीरिक शोषण कर रहे थे। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर सांसद द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। महिला ने पुलिस को मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करायी है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस कर रही पड़ताल, उसके बाद होगी कार्रवाई

Advertisement

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात कोतवाली नगर में केस दर्ज किया है। एसपी चक्रेश मिश्र के मुताबिक पीड़िता ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। उसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार शुक्ल के मुताबिक आरोपों के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई है।

ये भी पढ़ें  काटने वाले सांप को डब्बे में लेकर पहुंची सीएचसी...महिला के साहस से अचरज में पड़े डॉक्टर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link