Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिवेणी घाट पहुंच लगाई आस्था की डुबकी

अमित मिश्र

महाकुंभ नगर, 18 जनवरी 2025:

आस्था के महापर्व महाकुंभ के छठे दिन शनिवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी त्रिवेणी घाट पहुंच कर डुबकी लगाई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है।

‘भारतीयता को समझना है तो इस महाकुंभ को देखिए

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसे किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर डुबकी लगाने के लिए आते हैं। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो यहां आकर इस महाकुंभ को देखिए।

बम की सूचना से मच गया हड़कंप

राजनाथ सिंह के दौरे से पहले शुक्रवार को महाकुंभ में बम की सूचना से हड़कंप मच गया था। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड और सुरक्षाबलों के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की लेकिन कहीं से कुछ नहीं मिला। साथ ही कई लोगों से पूछताछ हुई। 18 संदिग्ध पकड़े गए है जिनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें  कर्ज के लिए परेशान कर रहा था साहूकार, 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी-बेटे को मार, खुद की आत्महत्या की कोशिश।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link