CrimeUttar Pradesh

गोंडा: पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख का इनाम डकैत ढेर, दर्ज थे 48 मुकदमें

गोंडा, 20 मई 2025:

यूपी के गोंडा जिले में बीती रात उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थानों की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सोनौली गांव में हुई मुठभेड़ में सोनू पासी उर्फ भुर्रे नामक शातिर डकैत को मार गिराया। सोनू ने भी पिस्टल से फायर किया तो गोली एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। डकैत सोनू पर एक लाख का इनाम था वहीं कई जिलों में लूट डकैती हत्या के 48 मुकदमें दर्ज थे।

24 अप्रैल को डकैती व हत्या की हुई वारदात में चल रही थी तलाश

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के डिगसिर गांव में गत 24 अप्रैल को डकैती की वारदात हुई थी। इसमें लूटपाट के दौरान बदमाशों ने परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की जांच पड़ताल में लगी पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन्हीं बदमाशों से हुई पूछताछ में कादीपुर करनैलगंज निवासी सोनू पासी उर्फ भुर्रे के बारे में पता चला। वो इस घटना में तो शामिल था ही कई जिलों के थानों में हत्या, डकैती, लूट व चोरी के 48 मुकदमों के बारे में पता चला। इसके बाद एडीजी जोन ने सोनू पासी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

बदमाश की फायरिंग में बाल-बाल बचे एसओ

एसपी विनीत जायसवाल ने खोड़ारे, उमरी थाने की पुलिस और SOG की टीम को सोनू को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बीती रात टीम को इनपुट मिला और सोनौली गांव में सोनू को टीम ने घेर लिया। घेराबंदी देख उसने पिस्टल से गोली चलाई जो उमरी एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में सोनू मौके पर ढेर हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लाई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल व एक तमंचा मिला है।

आगरा में शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

आगरा : जिले में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश मुरसलीन को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मुरसलीन ने अवधपुरी में हुई चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। मुरसलीन का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर 25 से अधिक लूट और चोरी के केस दर्ज हैं। उसकी तलाशी में चोरी का माल व तमंचा बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ की तैयारी में जुटे 16 हजार श्रमवीर, 80 दिनों की नॉन-स्टॉप मेहनत को सलाम!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link