Uttar Pradesh

हाईवे पर भिड़े दो डंपर, लगी आग… चालक व क्लीनर जिंदा जले

रायबरेली, 7 नवंबर 2024:


यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे रायबरेली और फतेहपुर जनपद के बीच बांदा हाईवे पर बुधवार देर रात दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस बीच एक डंपर का चालक तो भाग निकला लेकिन दूसरे का चालक और क्लीनर फंस गए। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर फतेहपुर जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दमकल टीम को बुलाया जिसने कड़ी मशक्कत कर दोनों डंपरों में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। इस हादसे की वजह से बांदा हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जले डपरों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक चालू करवाया। पूरी तरह जल चुके दोनों व्यक्तियों की पहचान कराने का पुलिस प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम कर रहा था आईएसआई एजेंट…एटीएस ने पकड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link