Uttar Pradesh

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में फिर टली सुनवाई

सुल्तानपुर 22 जनवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपीएमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में बुधवार को सुनवाई स्थगित हो गई। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने अब इस मामले में 30 जनवरी की अगली तारीख तय की है।

सात साल से एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई

बता दें कि वर्ष 2018 में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान गैर-हाजिर रहने के कारण राहुल गांधी को वारंट भी जारी किया गया फिर राहुल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। उन्हें जमानत भी मिल गई।

ये भी पढ़ें:

पहले जज की छुट्टी, अब वकीलों की हड़ताल बनी वजह

Advertisement

वर्ष 2024 में 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई जज की छुट्टी के कारण टल गई थी। इसके बाद 2 जनवरी को जिरह पूरी न होने पर 10 और 22 जनवरी की तारीखें तय की गईं, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण दोनों बार सुनवाई स्थगित हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

ये भी पढ़ें  UP में रजिस्ट्री सिस्टम में बदलाव, सर्किल रेट में बड़े परिवर्तन की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link