Uttar Pradesh

सपा मुखिया बोले…सरकार बनी तो चौहान समाज को मिलेगा पूरा सम्मान

लखनऊ, 4 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव मीडिया से रूबरू हुए। किसानों की पगड़ी से लेकर करप्शन व सरोजनीनगर में हुए अग्निकांड को लेकर सरकार पर सवालों की बौछार कर दी।

फायर वालों का फिक्स है महीना

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता से पूर्व चौहान समाज के लोगों के साथ बैठक की। मंच पर अखिलेश को कार्यकर्ताओं ने मुकुट पहनाया। इसके बाद उन्हें तलवार व गदा भेंट की गई। सपा मुखिया ने कहा कि लखनऊ में एक बेकरी में आग लगी, 2 लोगों की जान चली गई। यह भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है। क्योंकि, फायर की NOC नहीं मिलती, फिर भी संचालन होता रहता है। पहले हजरतगंज में आग लगी थी। तब भी नोटिस दिया गया, लेकिन अब तक क्या हुआ, कुछ नहीं। ये इनका काम है, NOC न देकर पैसा वसूली की जाती है। फायर वालों का महीना फिक्स है।

ये भी पढ़ें:

जातीय जनगणना का फैसला पीडीए की जीत

सपा मुखिया ने कहा कि कहा चौहान समाज के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि जब भी समाजवादी सरकार बनेगी तो उन्हें सम्मान दिलाने का काम करेंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी की कोई चालबाजी नहीं चलेगी। जातीय जनगणना का फैसला पीडीए परिवार की जीत है।

पहले भी हुआ किसानों का अपमान

मुजफ्फरनगर में हुई घटना को लेकर कहा कि किसानों की पगड़ी कोई पहली बार नहीं उछाली गई। कई मौके ऐसे आए हैं जहां भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। यह सरकार उद्योगपतियों से मिली हुई है। किसान के ऊपर लगातार संकट पैदा हो रहा है। पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाहर इन्वेस्टमेंट हो रहा है उत्तर प्रदेश के अधिकारियों का। इस सरकार में भ्रष्टाचार, बेइमानी, लूट, चरम सीमा पर है।

ये भी पढ़ें  सपाइयों ने घेरा लखनऊ नगर निगम : टैक्स बढ़ोतरी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link