Ho Halla SpecialPoliticsUttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : वोटरों में दिखा उत्साह, 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान… सपा ने लगाए ये आरोप

अयोध्या, 5 फरवरी 2025:

यूपी के अयोध्या जनपद की प्रतिष्ठित मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदान के लिए वोटरों में काफी जोश दिख रहा है। सुबह 11 बजे तक करीब 30 प्रतशित मतदान दर्ज किया गया। इस बीच मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें भी आ रही हैं। दूसरी तरफ, पुलिस शांतिपूर्ण मतदान होने की बात कह रही है।

सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दबाव डालकर चुनाव को प्रभावित कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों से भगाया जा रहा है। सांसद ने दावा किया कि उनके कम से कम 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन पर आचार संहिता के उल्लंघन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

एसएसपी ने आरोपों को बताया निराधार

Advertisement

इन आरोपों को अयोध्या पुलिस ने निराधार बताते हुए कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने स्पष्ट किया कि पुलिस मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक नहीं कर रही और चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

फर्जी मतदान का आरोप, युवक हिरासत में

इस बीच मिल्कीपुर के शिवपुरी कॉलेज मतदान केंद्र पर उड़नदस्ता टीम द्वारा फर्जी मतदान के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। युवक अंबेडकरनगर का निवासी बताया जा रहा है, जो अन्य लोगों के साथ मिल्कीपुर में मतदान केंद्र पर पहुंचा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या राजकरन नय्यर की बाईट।

ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट : बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन जारी, अदालतों में सुनवाई ठप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link