Uttar Pradesh

“जामा मस्जिद या नीलकंठ मंदिर? 10 दिसंबर को होगी सुनवाई”

बदायूं,4 दिसंबर 2024

बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर विवाद जारी है, जहां हिंदू नेता मुकेश पटेल ने 2022 में दावा किया था कि मस्जिद की जगह पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। उन्होंने इस संबंध में सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में मंगलवार को भी बहस पूरी नहीं हो सकी, और अगली सुनवाई की तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। हिंदू पक्ष ने सवाल उठाया कि मुस्लिम पक्ष सर्वे से क्यों डर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष के वकील अनवर आलम ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया।कोर्ट में यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार के समक्ष विचाराधीन है।

हिंदू पक्ष ने दावा किया कि मंदिर का अस्तित्व था जिसे मस्जिद बनाते समय हटा दिया गया। दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि यह मामला सुनने योग्य नहीं है और हिंदू महासभा को केस दायर करने का अधिकार नहीं है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं, और अब कोर्ट 10 दिसंबर को तय करेगा कि यह मामला सुनवाई योग्य है या नहीं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  होली: जश्न में डूबी काशी, बाबा को मथुरा का अबीर गुलाल अर्पित, विशालाक्षी देवी ने पहना रजत मुकुट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link