CultureUttar Pradesh

अमेठी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन, मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश

आदित्य मिश्र

अमेठी, 25 जनवरी 2025:

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज अमेठी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना था।

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी निशा अनंत की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में इसकी भूमिका के बारे में बताया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

ये भी पढ़ें:

वहीं, अमेठी तहसील क्षेत्र में एसडीएम आशीष सिंह के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने अपने हाथों में मतदान जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।

Advertisement

इस अवसर पर एसडीएम आशीष सिंह ने कहा, “मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी भी है। इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है।” उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इन कार्यक्रमों में तहसील प्रशासन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देना था।

ये भी पढ़ें  झूलेलाल जयंती पर छुट्टी की मांग, लखनऊ में सिंधी समाज का ऐलान, CM योगी से करेंगे मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link