Uttar Pradesh

नेपाल में हिंसा के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के 10 लोग, परिजनों से मिले मंत्री, सुरक्षित वापसी दिया भरोसा

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर 2025:

नेपाल में भड़की हिंसा और अराजकता के बीच तमाम भारतीय वहां फंसे हुए हैं। उनमें यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के भाजपा नेता सुनील तायल सहित 10 लोग भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सुनील तायल के साथ वरुण धनखड़, आशु बंसल, अजय जैन, सुशील त्यागी, भोपाल सिंह, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, सचिन गुप्ता और प्रवीण गुप्ता 7 सितम्बर को भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए काठमांडू पहुंचे थे। 8 सितम्बर से शुरू हुए बवाल के बाद सभी लोग शहर के एक होटल में फंसे हुए हैं। उनका सामान भी तितर-बितर हो गया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फंसे हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि नेपाल की स्थिति बेहद गंभीर है और वहां पुलिस भी हालात पर काबू पाने में नाकाम दिख रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पूरी जानकारी दी है। सभी यात्रियों के नाम, डिटेल और पहचान पत्र साझा कर दिए गए हैं। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  मिशन शक्ति : अष्टमी पर 501 कन्याओं का पूजन... सम्मानित हुईं महिला सिपाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link