ReligiousUttar Pradesh

रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब… बस्ती से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदला

बस्ती, 27 जनवरी 2025:

महाकुंभ में संगम स्नान के साथ रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौनी अमावस्या पर स्नान व दर्शन के लिए और भी अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यूपी के बस्ती जिले से हाईवे के रास्ते अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।

मौनी अमावस्या के चलते 30 तक रहेगा डायवर्जन

सोमवार से लागू ये डायवर्जन फिलहाल 30 जनवरी की रात तक प्रभावी रहेगा। भीड़ अधिक होने पर डायवर्जन के
समय को बढ़ाया भी जा सकता है। इस डायवर्जन के तहत ट्रक व दूसरे भारी वाहन हाईवे पर अयोध्या की तरह नहीं जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

कलवारी-टांडा मार्ग पर डायवर्ट हुईं गाड़ियां

Advertisement

लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली व अन्य शहरों को जाने वाले भारी वाहनों को बस्ती में फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी-टांडा मार्ग पर डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जा रहा है। छोटे वाहन और सवारी गाड़ियां पहले की तरह बस्ती से अयोध्या हाईवे पर जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें  आगरा: प्रॉपर्टी के लिए पति की पीटकर हत्या!…..आरोपी पत्नी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link