DelhiUttar Pradesh

दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेस वे पर पलटी, सुरक्षित बचे यात्री

मयंक चावला

आगरा, 28 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा जिले में एक्सप्रेस वे पर दिल्ली जा रही बस बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पलट गई। कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि यात्री काफी देर तक बस में ही फंसे रहे।

बताते हैं कि सिद्धार्थनगर से यात्रियों को लेकर एक बस दिल्ली जा रही थी। मंगलवार की सुबह आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बमरौली कटारा क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पाकर यूपीडा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। इन्हें अन्य वाहन से दिल्ली रवाना करने की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में भिडंत, 4 यात्रियों की मौत, 12 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link