CultureUttar Pradesh

गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर ‘महाकुंभ’ लोगों की पहली पसंद, यूपी की झांकी अव्वल

लखनऊ, 28 जनवरी 2025:

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली परेड में शामिल उत्तर प्रदेश की झांकी ‘महाकुंभ’ लोगों को बहुत पसंद आई है। पीपुल्स च्वाइस अवार्ड कटेगरी में ‘महाकुंभ’ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। करीब 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले और 35 प्रतिशत के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।

महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शाया

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड मेन शामिल यूपी की झांकी ‘महाकुंभ’ पर आधारित थी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत के साथ ही संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित ‘महाकुंभ 2025-स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ को प्रदर्शित कर रही थी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है।

ये भी पढ़ें  वक्फ बिल पर मुस्लिम धर्म गुरु बोले… विरोध नहीं कर पाए दल, कोर्ट जाएंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link