Uttar Pradesh

तीन आईएएस के ट्रांसफर, सीडीओ जौनपुर के लिए हुआ फिर फेरबदल

लखनऊ, 18 अप्रैल 2025:

यूपी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। इसके तहत वेटिंग में चल रहीं अनिता यादव को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर बनाया गया है।

मृणाली जोशी की संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर पद पर जिम्मेदारी बहाल रहेगी

इसके अलावा ध्रुव खाड़िया को संयुक्त मजिस्ट्रेट अयोध्या से मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है। इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर रहीं मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) जौनपुर के पद पर भेजा गया था। ये तबादला रद्द कर दिया गया है। वो अपने पूर्व पद पर ही रहेंगीं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  फ़रीदाबाद : घर में पंखे से लटकी मिली मां, कमरे में मृत पाए गए बेटा और बेटी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link