Uttar Pradesh

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण कार्ड वितरण शुरू, जानें कार्यक्रमों की सूची

अयोध्या,2 जनवरी 2025

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव के निमंत्रण कार्ड का वितरण शुरू हो गया है। यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें श्रीरामलला के दर्शन सुबह 6 बजे से रात 9:30 बजे तक सुलभ रहेंगे। पहले दिन 11 जनवरी से दर्शनार्थियों के लिए अनवरत महाप्रसादम् योजना शुरू होगी।

कार्यक्रम में श्रीरामलला का महाभिषेक, श्रृंगार भोग, आरती और प्राकट्य आरती का आयोजन 10 बजे से 12 बजे तक होगा, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। यज्ञ मंडप में तीनों दिन सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रामलीला मंचन, राम राग सेवा, और रामायण प्रवचन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम अंगद टीला और अन्य स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, संगीतमय रामचरितमानस पाठ पूरे दिन चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें  "सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकारा, बिजनौर वाटर बॉडीज के अवैध भराव पर उठाया सवाल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button