Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी: थप्पड़ कांड से आहत BJP विधायक योगेश वर्मा ने छोड़ा विधानसभा सत्र

शिव ओम दिक्षित

लखीमपुर खीरी, 16 दिसम्बर 2024:

थप्पड़ कांड के बाद बीजेपी विधायक योगेश वर्मा गहरे मानसिक तनाव में हैं। इस घटना से आहत योगेश वर्मा ने विधानसभा सत्र में शामिल न होने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला, और अब उनके लिए विधानसभा आना बेहद मुश्किल हो गया है।

विधायक योगेश वर्मा ने कहा, “मुझे साथी विधायकों के सामने जाने में शर्म महसूस होती है। विधानसभा में जाकर क्या करूंगा? मेरा आत्मसम्मान आहत हुआ है, और मुझे इस मामले में कोई न्याय नहीं मिला।”

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के समय जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने थप्पड़ मारा था। इस घटना के बाद वर्मा ने पार्टी नेतृत्व और प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई थी। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

वर्मा का कहना है कि यह केवल एक थप्पड़ का मामला नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा “मुझे उम्मीद थी कि पार्टी और प्रशासन मेरी मदद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।”

योगेश वर्मा ने साफ किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वह विधानसभा सत्रों से दूर रहेंगे।

ये भी पढ़ें  महिला सशक्तिकरण की नई कहानी : UP में 23 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link