Uttar Pradesh

मेरठ : कार की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने ऐसे कराया शांत

अनमोल शर्मा

मेरठ, 15 जुलाई 2025:

यूपी के मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में हापुड़ रोड पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे मध्य प्रदेश के कांवड़िया की कावड़ को एक अज्ञात कार ने साइड मार दी। इस हादसे में कांवड़ खंडित हो गई, जिससे नाराज कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही नौचंदी, लिसाड़ी गेट और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत कर पहले से रिजर्व जल उपलब्ध कराया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

Advertisement

बताते हैं कि भोपाल निवासी कांवड़िया सोनू गुर्जर अपने साथी जलन सिंह व अन्य कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से जल लेकर लौट रहा था। उनकी टोली नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ अड्डे पर पहुंची, तभी मोहल्ला मुरारीलाल की बगिया की ओर से आ रही एक कार ने सोनू की कांवड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी कांवड़ टूट गई और मौके पर तनाव फैल गया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  आशा बनी 'गोलू' और सहेली को पहनाया मंगलसूत्र!.....बदायूं में सहेलियों ने तोड़ी बंदिशे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link