Uttar Pradesh

छितौना कांड: राजभर समुदाय का वीडियो वायरल… केस दर्ज, करणी सेना आने की खबर से पुलिस अलर्ट

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 15 जुलाई 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में एक संगठन के विरोध में नारे लगाते हुए बाइक रैली निकालने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दीनानाथ राजभर समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। माना जा रहा है ये पूर्व में हुए छितौना कांड को लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। वहीं करणी सेना के गांव आने की खबर से पुलिस ने रास्तों पर डेरा डाल दिया है।

बता दें कि वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में राजभर व ठाकुर बिरादरी के बीच विवाद हुआ था। इसी घटना को लेकर सियासी दलों के साथ करणी सेना भी अलग अलग पक्षों से सम्पर्क में है। छितौना कांड के बाद उपजे तनाव के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।इस वीडियो को बात और बिगाड़ने की कोशिश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

वीडियो में दर्जनों मोटरसाइकिल सवार लोग एक संगठन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो का संज्ञान लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने चौबेपुर थाने में दीनानाथ राजभर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की गहन जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जिन्हें आरोपियों की शीघ्र पहचान और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

छितौना प्रकरण को लेकर क्षेत्र में पहले से ही तनाव का माहौल है और हाई-लेवल SIT जांच कर रही है। पुलिस का यह एक्शन सोशल मीडिया पर कानून तोड़ने वालों के लिए सख्त चेतावनी है। छितौना प्रकरण के बाद क्षत्रिय महासभा के गांव जाने के ऐलान ने प्रशासन को और सतर्क कर दिया है। संदहा चौराहे से लेकर छितौना तक भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। डीएम सत्येंद्र कुमार और एडिशनल कमिश्नर मौके पर मौजूद हैं, जबकि संदहा, शंकरपुर, रिंग रोड और छितौना में सभी इंट्री प्वाइंट्स पर निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें  आगरा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार... लखनऊ के दम्पति की मौत, तीन घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link