Uttar Pradesh

अमेठी : बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था, राज्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

आदित्य मिश्र

अमेठी, 27 जुलाई 2025:

सावन माह के पावन अवसर पर यूपी के अमेठी जिले के जायस रेलवे स्टेशन से कावड़ियों का एक विशाल जत्था रविवार को बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने स्टेशन पर पहुंचकर कांवरियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उन्हें रवाना किया।

ये भी पढ़ें:

श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते-गाते जायस रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु गंगा जल भरकर लगभग 120 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम (देवघर, झारखंड) पहुंचेंगे और शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। राज्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था अद्वितीय है और सरकार उनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें  पुलिस लाइन से सिपाही लापता... पिता ने सीएम से की शिकायत, अफसरों पर भी लगाए आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link