CrimeUttar Pradesh

बालिका से दुष्कर्म कर नेपाल भाग रहा था आरोपी… पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

बहराइच, 26 जून 2025:

यूपी के बहराइच जिले की रुपईडीहा थाना पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद नेपाल भागने की फिराक में आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 साल की बालिका के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक अजमेर ने दुराचार किया था। बुधवार को हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अजमेर को तलाशना शुरू कर दिया। इसी दौरान इनपुट मिला कि अजमेर नेपाल भागने की फिराक में है।

इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर नेपाल बॉर्डर से सटे गांव पचपकरी के पास घेराबंदी की। यहां पुलिस टीम से घिरने पर अजमेर ने फायर किया तो पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली उसके पैर में लगी। घायल होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा व मोबाइल बरामद किया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी : सपा कार्यकर्ता पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं का हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link