Uttar Pradesh

मध्यप्रदेश आरटीओ की दबंगई, इंट्री फीस न देने पर ट्रक चालक को यूपी सीमा पर मारकर किया घायल

संतोष देव गिरी

मिर्ज़ापुर, 9 जनवरी 2025:

मध्यप्रदेश के मऊगंज आरटीओ विभाग की टीम ने दबंगई दिखाते हुए यूपी सीमा में एक ट्रक चालक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ट्रक चालकों ने मिर्ज़ापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

घटना बुधवार देर शाम ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के यूपी-एमपी बॉर्डर पर हुई। कटनी से दाल लेकर बिहार जा रहे ट्रक चालक शिव बहोर साकेत (35 वर्ष), निवासी पटेहरा, जिला मऊगंज, से आरटीओ टीम ने बॉर्डर पर कथित एंट्री फीस मांगी। जब चालक ने इसका विरोध किया, तो आरटीओ टीम के चार सदस्यों ने बोलेरो से पीछा करते हुए भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास ट्रक को रोका और चालक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद अन्य ट्रक चालकों ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं, लेकिन हालत सामान्य है।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर आरटीओ टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों ने इस घटना पर आक्रोश दिखाते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  प्रसव के बाद प्राइवेट पार्ट में गंदा कपड़ा लगाने का आरोप, महिला की मौत, परिजनों ने पीएचसी में की तोड़फोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link